bobby-deol

आश्रम के बाद बॉबी देओल एक बार फिर से सुपरस्टार बॉबी देओल निगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म लव हॉस्टल का निर्देशन शंकर रमन ने किया है और इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया है। लव हॉस्टल की कहानी उत्तर भारत में दर्शायी गई है। फिल्म में बॉबी देओल एक मर्सिनरी के किरदार में नजर आने वाले हैं जो विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा के पीछे पड़ा है। फिल्म में विक्रांत और सान्या लवर्स के किरदार में हैं।

कभी चॉकलेटी बॉय और डांसर के तौर पर बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने वाले बॉबी का ट्रांसफॉर्मेशन उनके किरदारों के जरिए सामने आ रहा है। जिसकी मिसाल आश्रम और लव हॉस्टल में उनका किरदार है।

फिल्म ‘लव हॉस्टल’ 25 फरवरी को ओटीटी प्लेटफार्म जी 5 पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। बॉलीवुड में कई हिट फिल्में देने वाले बॉबी देओल का करियर एक समय पर आकर खत्म होने की कगार पर आ गया था। उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया था, लेकिन ओटीटी पर आई उनकी वेब सीरीज आश्रम से बॉबी देओल दोबारा छा गए और अब वह ओटटी प्लेटफार्म पर अपना करियर एक्सप्लोर कर रहे हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Loading