Home Entertainment Bollywood की ये टॉप सिंगर बनने वाली हैं मां, फोटो शेयर कर...

Bollywood की ये टॉप सिंगर बनने वाली हैं मां, फोटो शेयर कर दी जानकारी

Harshdeep Kaur

हर्षदीप बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं. उन्होंने कई हिट गाने गाए हैं. बॉलीवुड सिंगर हर्षदीप कौर के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली है. जल्द ही हर्षदीप मां बनने वाली हैं. इस बात की जानकारी खुद हर्षदीप ने दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक खूबसूरत फोटो पोस्ट की है. हर्षदीप को ‘कटिया करूं’ और ‘दिलबरो’ जैसी बॉलीवुड हिट गानों के लिए जाना जाता है. वह कई रियलिटी शोज में जज की भूमिका में भी नजर आ चुकी हैं.

बीते दिनों भी हर्षदीप कौर का नया गाना आया है, जो कि खूब वायरल भी हो रहा है. पंजाबी ट्रैक ‘बेहाल’ इलेक्ट्रो, फॉल्क और पॉप संगीत का मिश्रण है. इस नंबर को हर्षदीप और गोल्डी सोहेल ने गाया है, जिन्होंने इसकी रचना भी की है. सोशल मीडिया पर हर्षदीप कौर ने एक पोस्ट किया है. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, ‘इस छोटे बच्चे से मिलने के लिए मैं एक्साइटेड हूं, ये मेरा आधा अंश है और आधा उसका, जिसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं. जूनियर कौर/सिंह जल्द ही मार्च 2021 में आने वाला है. आप सभी का आशीर्वाद चाहिए.’

इस पोस्ट में उन्होंने दो फोटो पोस्ट की हैं. इसमें से एक में उनके पति भी नजर आ रहे हैं. इन फोटोज में हर्षदीप ने फ्लोरल ब्लू ड्रेस कैरी की है. इसके साथ ही उनके पति भी उन्हें ब्लू टरबन में कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं. हर्षदीप के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. वहीं हर्षदीप के फैंस भी आने वाले बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. खबर लिखे जाने से एक घंटे पहले ही हर्षदीप ने खुशखबरी दी है. 40 हजार लोगों ने एक्ट्रेस का पोस्ट शेयर किया है 

Exit mobile version