Home Bollywood सालों बाद फिर से सिल्वर स्क्रीन पर साथ नज़र आयेंगे आमिर-करीना, इस...

सालों बाद फिर से सिल्वर स्क्रीन पर साथ नज़र आयेंगे आमिर-करीना, इस दिन होगी रिलीज़

साल 2009 में आई फिल्म ‘3 Idiots’ में एक साथ नज़र आये बॉलीवुड के Mr. Perfectionist यानी आमिर खान (Aamir Khan) और Bebo यानी करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के अलावे भी ये दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं लेकिन जोड़ी के रूप में साथ काम करने वाली फिल्म ‘3 Idiots’ ही थी। लेकिन अब अब उन दर्शकों के लिए खुश की खबर है जी इन दोनों की जोड़ी को फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहते थे।

Mr. Perfectionist और Bebo की जोड़ी अब जल्द ही लोगो के बीच आने वाली है। वो भी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha)। आपको बता दें कि इस फिल्म को लेकर आमिर खान काफी सुर्ख़ियों में रहे हैं। लेकिन यह फिल्म इस साल रिलीज़ नहीं की जाएगी। इस फिल्म को मेकर्स अगले साल बैसाखी पर रिलीज़ करने वाले हैं। मतलब ये हुआ की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिजीज होगी।

फिल्म के रिलीज़ डेट के बारे में खुद करीना कपूर और फिल्म मेकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। फिल्म के नए पोस्टर में ‘लाल सिंह चड्ढा’ यानी आमिर खान नज़र आ रहे हैं वहीं उनके कंधे पर अपना सर टिकाये करीना कपूर खान दिखाई दे रही हैं। फिल्म के नए पोस्टर और रिलीज़ डेट सामने आते ही सोशल मीडिया पर ‘लाल सिंह चड्ढा’ ट्रेंड करने लगा है।

पहले यह फिल्‍म क्रिसमस 2020 में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन बाद में इसे नए साल और वेलेंटाइन पर रिलीज करने का सोचा गया।लेकिन बार बार इसके रिलीज़ को टाला गया। क्योंकि कोरोना के कारण थिएटर्स पर टेल लगे हुए थे। लेकिन अब थिएटर्स के टेल खुल चुके हैं तो इसीलिए अब इस फिल्म के रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी गयी है।

Exit mobile version