रणबीर आलिया के शादी को लेकर पूरा बॉलीवुड खुश है और सब इनकी शादी को लेकर तैयारियों में लगे हुए हैं। बीते दिनों RK Studios के अंदर जितने भी गार्ड और काम करने वाले लोग हैं उन सभी के फ़ोन के कमरे पर लाल टेप लगाए गए थे। जिससे शादी की किसी भी तरह की तस्वीरें लीक न हो। लेकिन इसके बावजूद भी इन दोनों के शादी के फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गयी हैं।
जी हां, Alia-Ranbir के मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें अब सामने आने लगी हैं। शादी के फंक्शन के दूसरे दिन RK Studios पहुंची रणबीर की माँ नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और बहन रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor)। जिसके बाद अब रिद्धिमा के हाथों पर लगी मेहंदी की तस्वीरें सामने आई है। जिसमें उन्होंने छोटा और सिंपल मेहंदी डिज़ाइन लगाये दिख रहीं हैं। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से शेयर की है। रिद्धिमा ने अपनी मेहंदी का बूमरैंग बना कर स्टोरी में लगाई हैं।




इसके साथ ही करिश्मा कपूर के मेहंदी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। जो रिद्धिमा कपूर की तरह ही है। लेकिन करिश्मा ने हाथों की बजाये अपने पैरों पे मेहंदी लगवाई हैं। करिश्मा ने भी अपने पैरों पे लगी मेहँदी की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाई हुई हैं। इसके साथ ही रणबीर की माँ Neetu Kapoor के मेहँदी की तस्वीर सामने आई है। जिसे देख कर साफ़ पता चल रहा है कि उन्हें ऋषि कपूर की याद किस कदर सता रही है।
उधर आलिया की फ्रेंड्स भी उनके घर पहुँच रही हैं। शादी के संगीत सरेमोनी में रिद्धिमा, करीना, करिश्मा, आकांक्षा रंजन के डांस परफॉमेंस की ख़बरें सामने आ रही हैं। अलिअ और रणबीर की भी डांस परफॉरमेंस होने की आशंका लगाई गयी है।
![]()









































