Home Bollywood होली में रंग ज़माने आ रहे हैं बच्‍चन पांडे, रिलीज डेट हुआ...

होली में रंग ज़माने आ रहे हैं बच्‍चन पांडे, रिलीज डेट हुआ आउट

2021 में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की सूर्यवंशी फिल्म, एक बड़ी हिट थी। अब अक्षय ने अपनी ऐक्‍शन कॉमेडी फिल्‍म ‘बच्‍चन पांडे’ (Bachchan Pandey) की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। ये फिल्म अब होली के मौके पर 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अक्षय एक नए अंदाज़ में नज़र आएंगे।

अक्षय कुमार ने इंस्‍टाग्राम पर रिलीज डेट का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के दो नए पोस्‍टर भी रिलीज किये हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा, “ऐक्‍शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा, लोडिंग… इस होली। साजिद नाडियाडवाला की बच्‍चन पांडे 18 मार्च 2022 से सिनेमाघरों में।” अक्षय नए पोस्‍टर में सिर पर लाल रंग का बंदाना बंधे और बंदूक और दूसरे हथ‍ियारों को पीठ पर लिए राउडी अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके शर्ट के बटन खुले हुए हैं और वह इंटेंस लुक में दिख रहे हैं।

बच्चन पांडे 2014 की तमिल फिल्म वीरम (Veeram) की रीमेक है। इस फिल्म की शूटिंग 6 जनवरी, 2021 को जैसलमेर में शुरू हुई। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक गैंगस्टर की भूमिका में हैं, जबकि कृति सैनन (Kriti Sanon) एक पत्रकार की भूमिका में हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अरशद वारसी और जैकलीन फर्नांडीज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version