अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ‘गिल्टी माइंड्स’ (Guilty Minds) सीरीज का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। कानूनी ड्रामा पर आधारित इस सीरीज में श्रिया पिलगांवकर (Shriya Pilgaonkar), वरुण मित्रा (Varun Mitra), नम्रता सेठ (Namrata Sheth), सुगंधा गर्ग (Sugandha Garg), कुलभूषण खरबंदा (Kulbhushan Kharbanda), सतीश कौशिक (Satish Kaushik) सहित कई बड़े स्टार कास्ट देखने को मिलने वाली है।
निर्माताओं के अनुसार, दस-एपिसोड की इस सीरीज को दो युवा और महत्वाकांक्षी वकीलों की यात्रा का के ऊपर आधारित है। जहां एक सद्गुण का प्रतीक है, वहीं दूसरा एक प्रमुख कानूनी फर्म से जुड़ा है। जो कानून के ग्रे शेड्स के साथ निपटता है। सीरीज मेकर्स ने शो के पहले पोस्टर को काफी पहले ही रिलीज़ कर दिया था। और अब मेकर्स फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर चुके हैं। रिलीज़ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा गया है कि, “क्या आप दोषी हैं, यह सिर्फ कार्यवाही की शुरुआत है। #GuiltyMindsOnPrime.”
शेफाली भूषण द्वारा बनाया और निर्देशित किये गए इस सीरीज को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया जायेगा। जो प्राइम वीडियो पर 22 अप्रैल से स्ट्रीम करेगा। इसे करण ग्रोवर, अंतरा बनर्जी और जावेद फारूकी ने प्रोड्यूस किया है।










































