बॉलीवुड के फेवरिट कपल Vicky Kaushal और Katrina Kaif के शादी के बंधन में बंधने से लेकर वेकेशन तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। दोनों के साथ की तस्वीरों को देखने के लिए फैंस भी काफी बेकरार रहते हैं। इसी बीच कपल ने अपने फैंस के लिए अपनी कुछ साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें कटरीना अपने पति विकी कौशल के साथ अपने फेवरिट जगह पहुंची हुई हैं।
दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस इनकी तस्वीरों को हर बार की तरह खूब पसंद कर रहे हैं। लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद पिछले ही साल, 9 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। उस हिसाब से आज विकी कटरीना की शादी को 5 महीने पूरे हो गए हैं। इसीलिए अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
दोनों के पास अभी काफी सारे प्रोजेक्ट्स पेंडिंग है। लेकिन फिर भी दोनों एक दूसरे के लिए समय निकल ही लेते हैं। जिसकी ताजा झलकियां कटरीना और विकी ने अपने सोशल मीडिया से शेयर कर के दी है। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम से फोटो शेयर किया है। कटरीना ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “The Home of EVERYTHINGGGGGG , my favourite place ever Bubby’s.” वहीं विकी ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “Sugar rush.” दोनों के इन तस्वीरों को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीँ कटरीना के पोस्ट पर कई फैंस उनसे उनके फेवरिट जगह का पता भी पूछ रहे हैं।










































