जिसका इंतजार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर से ज्यादा उनके फैंस को था अब वो इंतजार भी ख़त्म हो चूका है। जी हां, रणबीर और आलिया का बच्चा दुनिया में आ चूका है। आलिया भट्ट ने एक बेटी को जन्म दिया है। जिसके बाद के ये दोनों B-Town के नए नवेले पेरेंट्स बन चुके है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अब अपने पहले बच्चे, यानि अपनी बेटी का स्वागत किया है।
हाल ही में आलिया ने अपने दोस्तों और परिवारों के सदस्यों के साथ गोद भराई के रस्में सेलिब्रेट करते दिखी थी। और आज सुबह ही आलिया को डिलीवरी के लिए मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (Sir HN Reliance Foundation Hospital and Research Centre) में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद आलिया ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है।
कपूर और भट्ट दोनों ही परिवार इस बड़े दिन की तैयारी कर रहे थे, जो आखिरकार आ गया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अब अपने पहले बच्चे का स्वागत कर रहे है। बता दें कि आलिया भट्ट को आज सुबह 7.30 बजे मुंबई के गिरगांव स्थित अंबानी अस्पताल में देखा गया। यह वही जगह है जहां दिवंगत ऋषि कपूर का इलाज हो रहा था और उन्होंने अंतिम सांस भी ली थी।
मामलूम हो कि जून महीने में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने आने वाले बच्चे की जानकारी साझा की थी। आलिया द्वारा शेयर तस्वीर में, आलिया को अपने सोनोग्राफी सेशन से गुजरते हुए देखा जा सकता था। और वहीं जबकि रणबीर उसे देख रहे थे। फोटोज शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, हमारा बेबी.. जल्द आ रहा है।’ और अब आलिया भट्ट ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है।
इस खबर के सामने आने के बाद आलिया भत्ता और रणबीर कपूर के पुराने पोस्ट्स पर फैंस बधाई दे रहे हैं। इस खबर के बाद सोशल मीडिया कमेंट और मैसेज के हैंग होने लगा है। कई लोग इस खुशखबरी पर दोनों को बधाई दे रहे हैं तो वहीं कई लोग शादी के 7 महीने में हुए बच्चे पर सवाल उठा रहे हैं।










































