Home Bollywood ‘Nikamma’ Release Date: इस दिन शिल्पा शेट्टी के साथ आ रही है...

‘Nikamma’ Release Date: इस दिन शिल्पा शेट्टी के साथ आ रही है निकम्मों की टीम

शिल्पा शेट्टी, अभिमन्यु दासानी और शर्ली सेतिया अभिनीत ‘निकम्मा’ (Nikamma) 17 जून को थिएटर पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। एक्शन एंटरटेनर यह फिल्म ‘हीरोपंती’ और ‘बाघी’ के डिरेक्टर सब्बीर खान द्वारा निर्देशित है।

फिल्म के कास्ट की बात करें तो फिल्म में अभिमन्यु (Abhimanyu) और शर्ली (Shirley Setia) की नई जोड़ी शिल्पा के साथ बिल्कुल अलग अवतार में नज़र आने वाली है। जिसे देख दर्शक आश्चर्यचकित हो जायेंगे। मेकर्स ने बताया कि लोगों को अभि और शर्ली की वैसी ही केमेस्ट्री देखने को मिलेगी जैसा की उन्हें फिल्म हीरोपंती में टाइगर और कृति की देखने को मिली थी।

शिल्पा ने इस फिल्म को लेकर कहा कि, “मुझे खुशी है कि हमारी फिल्म ‘निकम्मा’ की रिलीज की तारीख तय हो गई है और मैं दर्शकों के लिए मुझे दूसरे अवतार में देखने का इंतजार कर रही हूँ। एक अभिनेत्री के रूप में, 15 साल के गैप के बाद मेरा सिनेमाघरों में वापस आना बहुत मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।”

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version