The-Kashmir-Files

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को भले ही बॉलीवुड की हाई बजट फिल्मों की तरह प्रमोट नहीं किया गया। लेकिन कम प्रमोशन के बावजूद भी यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म के कलेक्शन में काफी तेजी देखने को मिल रही है। फिल्म को देख कर आ रहे लोग फिल्म की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं और सामने वालों को भी फिल्म देखने के लिए कह रहे हैं।

‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। रिलीज़ के दूसरे दिन फिल्म डबल से ज्यादा कमाई की है। तकरीबन 139.44 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है जो 2022 के बाद से लेकर अभी तक की सबसे ज्यादा तेज ग्रोथ है।’ ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीट से कहा है कि, ‘पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, बॉक्स ऑफिस पर आग लगी हुई है।

तरण आदर्श ने बताया कि, फिल्म रिलीज़ के बाद शुक्रवार को फिल्म ने 3 करोड़ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया और शनिवार को इसने 8 करोड़ 55 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म का अभी तक का कुल बिजनेस 12 करोड़ 5 लाख रुपये हो चुका है।’ बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म की तारीफ की है। और फिल्म की टीम भी उनसे मिलने गए थे। बात करें फिल्म की कहानी की तो इसकी कहानी कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अन्याय और उनकी तकलीफ को बयां करती है। जब 1990 के दौरान उन्हें खूब दबाया जाता था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Loading