इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक ‘The Kashmir Files’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) को उनकी फिल्म इस फिल्म के लिए कई तारीफें मिली है। इसी के साथ साथ उनकी फिल्म को कई राज्य की सरकारों द्वारा भी तारीफें मिली है। विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म को लेकर अक्सर लोग उनसे सवाल पूछते रहते हैं कि उनकी अगली फिल्म का विषय क्या है ? और अब इस सवाल का जवाब देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। विवेक ने आज अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अपनी अपकमिंग फिल्म ‘The Vaccine War’ का ऐलान किया है।
‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) की सफलता के बाद फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अपने दर्शकों के लिए एक और सूचि घटना पर आधारित फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ लेकर आ रहे हैं। विवेक ने अगली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ (The Vaccine War) का ऐलान कर दिया है। ‘द वैक्सीन वॉर’ की ग्लोबल रिलीज के लिए 15 अगस्त 2023 की डेट बुक की गई है। यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली सहित 11 से अधिक भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
‘द वैक्सीन वॉर’ को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि, ‘जब ‘द कश्मीर फाइल्स’ को कोविड लॉकडाउन के दौरान पोस्टपोन कर दिया गया, तो मैंने इस पर रिसर्च करना शुरू कर दिया। फिर हमने ICMR और NIV के वैज्ञानिकों के साथ रिसर्च करना शुरू किया, जिन्होंने हमारी अपनी वैक्सीन को संभव बनाया। उनके संघर्ष और बलिदान की कहानी जबरदस्त थी और रिसर्च करते समय हम समझ गए कि कैसे इन वैज्ञानिकों ने भारत के खिलाफ न केवल विदेशी एजेंसियों बल्कि हमारे अपने लोगों द्वारा छेड़ा गया युद्ध लड़ा। फिर भी, हमने सबसे तेज, सबसे सस्ता और सबसे सुरक्षित टीका बनाकर महाशक्तियों के खिलाफ जीत हासिल की।
विवेक ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैंने सोचा कि इस कहानी को बताया जाना चाहिए ताकि हर भारतीय अपने देश पर गर्व महसूस कर सके। यह एक बायो-वार के बारे में भारत की पहली प्योर साइंस फिल्म होगी। जिसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं थी।”
विवेक ने इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, ‘द वैक्सीन वॉर’ प्रस्तुत करता हूँ- एक युद्ध की एक अविश्वसनीय सच्ची कहानी जिसे आप नहीं जानते थे कि भारत लड़ा था। और अपने विज्ञान, साहस और महान भारतीय मूल्यों से जीता। इस स्वतंत्रता दिवस, 2023 पर रिलीज होगी। 11 भाषाओं में।’