Home Bollywood क्या शत्रुघ्न सिन्हा के घर बजेगी शहनाई ? सोनाक्षी की हुई सगाई...

क्या शत्रुघ्न सिन्हा के घर बजेगी शहनाई ? सोनाक्षी की हुई सगाई !

आम लोगों के साथ साथ बॉलीवुड में भी शादी का सीजन शुरू हो गया है। और ऐसा लग रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड की रज्जो सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के लिए बैंडबाजे बजने वाले हैं। जी हां, सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर की है। सोनाक्षी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए अपने ‘बिग डे’ के बारे में बता रही हैं।

इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी ने कुछ तस्वीरों को साझा किया है, जिसमें उनके साथ एक मिस्ट्री मैन दिखाई दे रहा है। जिसके साथ वो पोज दे रही हैं। साथ ही उनके रिंगफिंगर में एक डायमंड रिंग है जिसे वो फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है। मेरा सबसे बड़ा सपना सच होने जा रहा है… और मैं इसे आपके साथ शेयर करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती। यकीन नहीं हो रहा है कि ये इतना आसान था।’

सोनक्षी की इस पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद वह शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी उंगली में अंगूठी देखकर लग रहा है उन्होंने सगाई कर ली है। ढेरों सेलेब्रिटीज ने उनकी इस पोस्ट पर कमेंट भी किया है। लेकिन फिर भी सोनाक्षी ने लड़के का चेहरा रिवील नहीं किया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version