Home Bollywood Brahmastra OTT Release: थिएटर पर आग लगाने के बाद इस OTT प्लेटफार्म...

Brahmastra OTT Release: थिएटर पर आग लगाने के बाद इस OTT प्लेटफार्म पर रिलीज होगा ब्रह्मास्त्र

काफी समय से फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के रिलीज को लेकर लोग इंतजार में थे कि कब ये फिल्म रिलीज होगी और वो बॉलीवुड की इस अद्भुत फिल्म को 70 mm की स्क्रीन पर देख सकेंगे। और अब फिल्म रिलीज हो गयी जो धड़ा धड़ रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है। लेकिन अब इसी बीच फिल्म के ओटीटी रिलीज़ की भी खबरें सामने आने लगी है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही रणबीर कपूर की मल्टी स्टारर फिल्म को जल्द ही OTT पर रिलीज करने की तैयारी हो रही है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, जल्द ही ब्रह्मास्त्र को डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर देखा जा सकता है। फ़िलहाल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। और 3 दिनों के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। सिनेमाघरों में फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि की फिल्म की कहानी और डायलॉग्स को लेकर दर्शक और क्रिटिक्स दोनों ने ही आलोचना की है। लेकिन बेहतरीन VFX इफैक्ट की वजह से फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

मल्टीप्लेक्स से लेकर नार्मल थिएटर में ‘ब्रह्मास्त्र’ की कमाई जारी है। लेकिन इसके बावजूद जो OTT लवर्स हैं उनको ध्यान में रखते हुए ये खुशखबरी है कि अब जल्द ही ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को अक्टूबर महीने में OTT पर रिलीज किया जाएगा।

ब्रहमास्त्र के ओटीटी रिलीज की घोषणा इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर की गई है। अमेरिका के कैलिफोर्निया डिज्नी स्टूडियोज के 23 एक्सपो इवेंट के दौरान डिज्नी की इंटरनेशनल कंटेंट और सर्कुलेशन चेयरमैन रेबेका कैम्पबेल ने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कुछ हफ्तों बाद प्रसारित होने की योजना का खुलासा किया। इससे साफ है कि ब्रहमास्त्र के ओटीटी राइट्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने खरीद लिए हैं। और जल्द ही प्लेटफॉर्म पर दर्शक ब्रह्मास्त्र को देख सकेंगे। लेकिन इसे किस दिन रिलीज किया जाएगा इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version