रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) इन दिनों चर्चा में है। पिछले दिनों अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjuna) का ब्रह्मास्त्र लुक रिवील किया गया था। अब मेकर्स ने मौनी रॉय (Mouni Roy) का भी ब्रह्मास्त्र लुक रिवील कर दिया है। मौनी इस फिल्म में जुनून- अंधेरे की रानी की भूमिका निभाएंगी। इस पोस्टर में मौनी को लाल आंखों और शातिर लुक में दिखाया गया है।
पोस्टर को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, “कर ले सबको वश में अपने, अँधेरे की रानी है। ब्रह्मास्त्र को हासिल करना, यह जुनून ने ठानी है। मिलिए डार्क फोर्सेज के लीडर से… हमारी मिस्टीरियस क्वीन ऑफ डार्कनेस… जूनून।” ब्रह्मास्त्र हाल ही में चिरंजीवी के फिल्म से जुड़ने को लेकर चर्चा में था। अभिनेता ने तेलुगु ट्रेलर को अपनी आवाज दी है और निर्देशक अयान सहित सभी ने उनकी प्रशंसा की।
इस फिल्म का ट्रेलर 15 जून को रिलीज किया जाएगा, जबकि फिल्म 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) द्वारा निर्देशित, यह फिल्म एक फैंटेसी-एडवेंटर साइंस फिक्शन फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है।










































