bunty-aur-babli-2

आज कल बॉलीवुड में सीक्वेल फिल्मों का दौर चल रहा है। इस लिस्ट में John Abraham की फिल्म ‘Satyameva Jayate 2’, Paresh Rawal की फिल्म ‘Hungama 2’ से लेकर ‘Bhool Bhulaiyaa’, ‘Dostana’, सहित कई फिल्में शामिल है। इसी लिस्ट में बॉलीवुड की 16 साल पहले की फिल्म Bunty Babli का सीक्वेल भी शामिल है।

इन दिनों बॉलीवुड में 12 साल बाद एक साथ नज़र आ रहे Saif और Rani की फिल्म ‘Bunty Aur Babli 2’ की काफी चर्चा हो रही है। इन दोनों के एक साथ कमबैक को लेकर पूरा बॉलीवुड एक्ससाइटेड है। पिछले दिनों इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया था। जिसमें लोग कंफ्यूज थे की आखिरकार असली Bunty Babli कौन है? लेकिन आज, 25 ऑक्टूबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होते ही लोगों के बीच का ये कन्फ्यूजन दूर हो गया है कि असली Banty Babli कौन है।

फिल्म का ट्रेलर काफी इंटरेस्टिंग बनाया गया है। जहाँ असली बंटी बबली अपना पुराना काम छोड़ अपने जीवन को सही तरीके से जीते दीखते हैं। लेकिन नकली बंटी बबली के एंट्री से उनके परिवार में भूचाल मचता है। फिल्म के ट्रेलर को देख कर ये लग रहे है कि किस तरह से असली ‘बंटी-बबली’ अपने डुप्लीकेट कॉन कपल से परेशान हैं और फिर उनसे बदला लेने की ठानते हैं।

फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi), शारवरी वाघ (Sharvari Wagh) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की अहम भूमिका दिखाई दी गयी है। वरुण वी शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 नवंबर को बड़े परदे पर रिलीज की जाएगी।