साल 2022 बॉलीवुड की फिल्मों के लिए अच्छा नहीं दिख रहा है। इस साल सिर्फ 2 से 4 हिंदी फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। एक तरफ जहां फिल्मों की शूटिंग नहीं हो रही है वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड फिल्मों को लेकर काफी ट्रोलिंग भी हो रही है। हाल के दिनों में कई फिल्मों को ट्रोल किया गया है। जिसका बॉक्स ऑफिस पर बुरा असर भी देखने को मिला है। ऐसे में अब अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और विजय देवरकोंडा (Vijay Devarkonda) की अपकमिंग फिल्म ‘लाइगर’ (Liger) भी ट्रोलर्स का निशाना बनी हुई है। ट्विटर पर #BoycottLigerMovie ट्रेंड कर रहा है।
क्यों ट्रेंड कर रहा #BoycottLigerMovie ?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर #BoycottLigerMovie के साथ ढेर सारे ट्वीट देखने को मिल रहे हैं। इन ट्वीट में सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग कारण लिखे। कुछ ने लिखा कि वे करण जौहर के निर्माण के कारण ‘लाइगर’ फिल्म का बहिष्कार कर रहे हैं। जबकि अन्य ने लिखा कि विजय देवरकोंडा की संस्कृति के बहिष्कार की प्रतिक्रिया के कारण फिल्म का बहिष्कार कर रहे हैं। वहीं, कुछ उसेर्स ने लिखा कि मीडिया से बात करते हुए मेज पर विजय का पैर और ड्रग मामले में अनन्या का नाम आना भी फिल्म के बहिष्कार कारण है। इसके साथ ही ऐसे ट्वीट भी हैं जिनमें साफ लिखा है कि लोग नहीं जानते कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं, सिर्फ फिल्म का बहिष्कार करने वाली भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं।
बॉयकॉट पर विजय का बयान
इंडिया टुडे से बात करते हुए, विजय ने कहा था, “मुझे लगता है कि फिल्म के सेट पर अभिनेताओं, निर्देशकों, अभिनेत्रियों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण किरदार हैं। एक फिल्म पर दो सौ से तीन सौ अभिनेता काम करते हैं। और हम सभी के सहयोगी होते हैं। इसलिए एक फिल्म बहुत सारे लोगों को रोजगार देती है। कई लोगों के लिए जीवन जीने का एक साधन है। जब मिस्टर आमिर खान ‘लाल सिंह चड्ढा’ करते हैं तो उनका नाम फिल्म में एक स्टार के रूप में दिखाई देता है। लेकिन इस फिल्म से दो हजार से तीन हजार परिवार जुड़े हैं। जब आप किसी फिल्म का बहिष्कार करते हैं, तो आप न केवल आमिर खान के लिए फर्क करते हैं, बल्कि आप उन हजारों परिवारों को प्रभावित करते हैं, जो अपने काम के साधन खो देते हैं।
हाल ही में रिलीज़ हुई आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को ऑडियंस का उतना सपोर्ट नहीं मिल रहा। और फिल्म रिलीज़ से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर # चला कर लाल सिंह चड्ढा को भी बॉयकॉट करने की मुहीम छिड़ी थी। और अब अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और विजय देवरकोंडा (Vijay Devarkonda) की अपकमिंग फिल्म ‘लाइगर’ (Liger) भी ट्रोलर्स के निशाने पर है, जो की 25 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है।










































