Home Bollywood ‘Jayeshbhai Jordaar’ को लेकर दिल्ली कोर्ट में मामला दर्ज, कारण क्या ?

‘Jayeshbhai Jordaar’ को लेकर दिल्ली कोर्ट में मामला दर्ज, कारण क्या ?

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। Ranveer की फिल्म ‘Jayeshbhai Jordaar’ को लेकर दिल्ली कोर्ट में मामला दर्ज किया गया है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जिसे लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। लेकिन इसी बीच फिल्म विवादों में पड़ती दिख रही है।

पिछले दिनों Ranveer Singh की मच अवेटेड फिल्म ‘Jayeshbhai Jordaar’ का ट्रेलर रिलीज़ किया गया था। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था और अब इसी ट्रेलर को लेकर फिल्म विवाद में पड़ती नज़र आ रही है। फिल्म के ट्रेलर के एक सीन को लेकर दिल्ली कोर्ट में चुनौती दी गयी है। ट्रेलर के जिस पार्ट में रणवीर सिंह के किरदार जयेशभाई के माता पिता उनकी प्रेग्नेंट वाइफ को Sex-Determination यानि जन्म से पहले बच्चे के लिंग की जांच करवाने के लिए ले जाते हैं, उसी पार्ट को लेकर कोर्ट में चुनौती की गयी है।

बता दें इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक गुजराती लड़के का किरदार निभा रहे हैं। जिसके माता-पिता को हर हाल में बहू से लड़का ही चाहिए। फिल्म में जयेशभाई के माता-पिता ने तय कर रखा है कि अगर लड़की पैदा हुई तो वह उसे जान से मार देंगे। फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार को इस अजन्मे बच्चे के लिए लड़ाई करते हुए दिखाया गया है। वह अपने बच्चे को बचाने के लिए पूरे जमाने से लड़ जाते हैं।

Pinkvilla की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के ट्रेलर को लेकर दिल्ली कोर्ट ने चुनौती दी है। अधिवक्ता पवन प्रकाश पाठक द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि डिलीवरी से पहले बच्चे के लिंग की जांच कराना ‘वैधानिक रूप से निषिद्ध’ है। पवन प्रकाश चाहते हैं कि ये सीन ‘निषिद्ध गतिविधियों को बढ़ावा देने के आधार पर फिल्म से हटा दिया जाए।’

अब इस विवाद के बाद रणवीर के फैंस को ये डर शता रहा है कि क्या कहीं फिल्म रिलीज़ का डेट आगे न बढ़ जाये। फ़िलहाल आपको बता दें की रिलीज़ डेट को लेकर अभी तक कोई चेंजेस के अपडेट मेकर्स द्वारा नहीं आये हैं।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version