UP-Bihar में भोजपुरी गाने का बजना आम बात है लेकिन अब बाहर राज्यों में शादी बरात में भोजपुरी गाने बजने लगे हैं। भोजपुरी के ऐसे कई सरे गाने हैं जो बड़े बड़े जगहों पर बजते है और लोग उसपर झूमने को तैयार रहते है। झूमने पर मजबूर करने वाले गानों में से एक है पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का गाना ‘लॉलीपॉप लागेलु’ (Lollypop Lagelu)। इस गाने ने पहले पुरे यूपी बिहार को झुमाया, फिर पुरे देश और सोशल मीडिया को। और अब यह गाना चीन तक पहुंच गया है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें मंदारिन बोलने वाले लोगों की जुबान पर पवन सिंह के इस गाने का असर देखा जा रहा है। यह वीडियो चीन का बताया जा रहा है, जिसमें एक कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह के गाने लॉलीपॉप लागेलु पर यहां के लोग गाते और झूमते दिख रहे हैं।
साल 2008 में आया पवन सिंह का यह गाना भोजपुरी भाषियों की पहली पसंद के साथ साथ देश भर की पहली पसंद है। इस गाने ने एक के बाद एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया। पवन सिंह आज इंडस्ट्री के ऐसे कलाकार हैं, जिनके गाने को इंटरनेशनल फेम मिला है। ‘लॉलीपॉप लागेलु’ आज दुनिया भर में लोगों के बीच पॉपुलर है। पॉपुलर हुआ यह गाना अब चीन तक पहुँच गया है।
आपको बता दें कि यह वहीं गाना है जिसने पवन सिंह को रातो रात स्टार बना दिया था। फिलहाल, अभी पवन सिंह लंदन में अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। पवन सिंह ने चीन के लोगों को भी शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा कि “कलाकार के लिए सीमाएं नहीं होतीं। कलाकार की कला पसंद आना उसके सबसे बड़ी सफलता होती है। जब यह गाना रिलीज हुआ था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन यह गाना ग्लोबल हो जाएगा। गाने को आज ग्लोबल पहचान मिला, इससे भोजपुरी इंडस्ट्री और भोजपुरी समाज का भी मान बढ़ा है, जिसके लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं।”