Raju Srivastava

लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) जिंदगी और मौत की जंग हार गए हैं। उनका 58 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उनके परिवार ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की। 41 दिनों के अस्पताल में भर्ती होने के बाद कॉमेडियन का सुबह 10.20 बजे निधन हुआ।

राजू को 10 अगस्त को दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। राजू दक्षिण दिल्ली के एक जिम में ट्रेडमिल पर वर्कआउट करते समय बेहोश हो गए। उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और फिर वह गिर पड़े। उन्हें उनके ट्रेनर द्वारा अस्पताल लाया गया और उनके दिल को रिकवर करने के लिए दो बार CPR दिया गया। उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। हालाँकि, उनके तबियत में सुधार देखा गया था, मगर इस सप्ताह की शुरुआत में उनकी स्थिति बिगड़ सी गयी थी।

25 दिसंबर 1963 को जन्मे सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने राजू को अपने मंच के नाम के रूप में लिया। 1980 के दशक से मनोरंजन उद्योग में सक्रिय रहे राजू श्रीवास्तव को 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज” के पहले सीज़न में भाग लेने के बाद पहचान मिली। उनके पॉपुलर एक्ट्स के कारण उन्हें अक्सर गजोधर के रूप में श्रेय दिया जाता था। टीवी शो, स्टेज शो के अलावा उन्होंने बॉम्बे टू गोवा, और आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया जैसी फिल्मों में रोल की था। उन्होंने बिग बॉस 3 में भी हिस्सा लिया था। वह फिल्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के वर्तमान अध्यक्ष थे।

Join Telegram

Join Whatsapp