प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स (Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards) 2022 का आयोजन मुंबई के ताज लैंड्स एंड (Taj Lands End) में हुआ। ये अवार्ड चकाचौंध और ग्लैमर से भरा था, जहाँ कई सितारों ने शिरकत किया। इस अवार्ड में प्रतिभाशाली कलाकारों को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।
इस अवॉर्ड फंक्शन में लकी अली (Lucky Ali) ने अपने सदाबहार गीत ओ सनम (O Sanam) की शानदार प्रस्तुति दी। अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने 83 में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता, जबकि कृति सैनन (Kriti Sanon) को मिमी (Mimi) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री आशा पारेख (Asha Parekh) ने फिल्म इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार जीता।
देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
- फिल्म में उत्कृष्ट योगदान – आशा पारेख
- बेस्ट अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म – ‘अनअदर राउंड’
- बेस्ट डायरेक्टर – केन घोष (स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक)
- बेस्ट सिनेमैटोग्राफर – जयकृष्ण गुम्मादी (हसीना दिलरुबा)
- बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल – सतीश कौशिक (कागज)
- बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल – लारा दत्ता (बेल बॉटम)
- बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल – आयुष शर्मा (अंतिम: द फाइनल ट्रुथ)
- पीपुल्स च्वाइस बेस्ट एक्टर – अभिमन्यु दसानी
- पीपुल्स च्वाइस बेस्ट एक्ट्रेस – राधिका मदान
- बेस्ट फिल्म – ‘शेरशाह’
- बेस्ट एक्टर – रणवीर सिंह (83)
- बेस्ट एक्ट्रेस – कृति सैनन (मिमी)
- बेस्ट डेब्यू- अहान शेट्टी (तड़प)
- फिल्म ऑफ़ द ईयर – पुष्पा: द राइज
- बेस्ट वेब सीरीज – कैंडी
- बेस्ट एक्टर इन वेब सीरीज – मनोज बाजपेयी (द फैमिली मैन 2)
- बेस्ट एक्ट्रेस इन वेब सीरीज – रवीना टंडन (अरण्यक)
- बेस्ट पुरुष पार्श्व गायक – विशाल मिश्रा
- बेस्ट महिला पार्श्व गायिका – कनिका कपूर
- बेस्ट शार्ट फिल्म – पौली
- टेलीविजन सीरीज ऑफ़ द ईयर – अनुपमा
- टेलीविजन सीरीज में बेस्ट एक्टर – शहीर शेख को (कुछ रंग प्यार का ऐसा भी)
- टेलीविजन सीरीज में बेस्ट एक्ट्रेस – श्रद्धा आर्य (कुंडली भाग्य)
- टेलीविजन सीरीज में सबसे होनहार अभिनेता – धीरज धूपर
- टेलीविजन सीरीज में सबसे होनहार अभिनेत्री – रूपाली गांगुली
- क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म – सरदार उधम
- क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर – सिद्धार्थ मल्होत्रा (शेरशाह)
- क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस – कियारा आडवाणी (शेरशाह)