Gurmeet-and-Debina

टीवी इंडस्ट्री के जाने माने कपल देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। उनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। जिसका नाम उन्होंने लियाना रखा है। आये दिन सोशल मीडिया पर देबिना अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। लेकिन इंस्टाग्राम पर उसके साथ फोटो या रील्स पोस्ट करते रहती हैं।

इसी तरह देबिना ने एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वो अपनी बेटी को एक हाथ से पकड़कर बैकग्राउंड में गाना बजा रही हैं और उस गाने को खुद गुनगुना भी रही है। देबीना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि, उनकी सुबह ऐसी ही होती है। लेकिन देबिना के इस वीडियो पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कई लोग लिख रहे हैं कि सिलेब्स रील्स बनाने के चक्कर में यह भी ध्यान नहीं देते कि उन्हें बच्चों को पकड़ा कैसे जाता है।

देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के शादी के 11 साल बाद दोनों पेरेंट्स बने हैं। वो इस ख़ुशी को अपने फैंस के साथ आये दिन शेयर करते दिखते हैं। लेकिन ट्रोलर्स उन्हें कभी कभी ट्रोल भी करने लगते हैं। ऐसा ही एक बार फिर से देबीना के साथ हो रहा है। देबीना के वीडियो पर यूजर ने कमेंट किया है, “आपको पता है कि आपके बच्चे के लिए क्या सही है लेकिन नवजात बच्चे को इस तरह से पकड़ना डरावना है।”

Join Telegram

Whatsapp