range-rover

अपनी शानदार कार और बाइक कलेक्शन के लिए फेमस भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के कलक्शन में एक और व‍िटेंज कार जुड़ गई है। धोनी ने अपने लिए एक शानदार विंटेज कार क्लासिक लैंड रोवर 3 खरीदी है। धोनी ने ये कार 19 दिसंबर 2021 को आयोजित विंटेज और क्लासिक कारों की ऑनलाइन नीलामी से खरीदी। इस नीलामी का आयोजन ‘बिग बॉय टॉयज’ ने किया था। नीलामी 1 रुपये से शुरू हुई और 25 लाख रुपये तक पहुंची।

इस नीलामी में बिग बॉय टॉयज ने 19 खास कारें उपलब्ध कराई थीं, जिनमें रोल्स रॉयस, कैडिलैक, ब्यूक, शेवरले, लैंड रोवर, ऑस्टिन, मर्सिडीज-बेंज और अन्य कंपनियों की कारें शामिल थीं। लेकिन, एमएस धोनी ने विंटेज कार क्लासिक लैंड रोवर 3 की बोली जीती और कार को अपना बना लिया। यह 1971 की लैंड रोवर सीरीज III स्टेशन वैगन है, जिसे लैंड रोवर ने यूनाइटेड किंगडम में निर्मित किया गया था।

धोनी के अपने निजी कलेक्शन में कुछ सबसे प्रभावशाली कारें और बाइक हैं। उनके गैराज में जहां Mercedes-Benz GLE (मर्सिडीज-बेंज जीएलई), Audi Q7 (ऑडी क्यू7) और Jeep Grand Cherokee Trackhawk (जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक) जैसी कुछ जबरदस्त 4-व्हीलर्स हैं। वहीं Confederate Hellcat X32 (कॉन्फेडरेट हेलकैट एक्स 32), Yamaha RD350 (यामाहा आरडी 350), Harley-Davidson Fatboy (हार्ले-डेविडसन फैटबॉय), BSA Goldstar (बीएसए गोल्डस्टार), Kawasaki Ninja ZX14R (कावासाकी निंजा ZX14R) और Kawasaki Ninja H2 (कावासाकी निंजा H2) जैसी धांसू बाइक्स की भी एक लंबी लिस्ट है।

Join Telegram

Join Whatsapp