गाना कच्चा बदाम इन दिनों ट्रेंड में बना हुआ है, आम इंसान हो या सेलेब्स, हर कोई इस गानें पर रिल्स शेयर कर रहा है। इसी बिच इस ट्रेंडिंग स्टार भुबन बड्याकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भुबन अपने ही बनाए गाने कच्चा बादाम पर झूमते नजर आ रहे हैं। सूट-बूट में भुबन को पहचान पाना भी मुश्किल है।
इस वीडियो को नील भट्टाचार्य ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में वे सिगनेचर स्टेप को फॉलो कर ग्रुप के साथ झूमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
पश्चिम बंगाल में इस गाने को गाकर मूंगफली बेचकर अपना गुजारा करने वाले भुबन रातों रात स्टार बन गए हैं। लगातार वे सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहते हैं, वहीं अब भुबन बड्याकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि भुबन के इस गाने को एक म्यूजिक कंपनी ने रिकॉर्ड करवाया था, लेकिन तब उन्हें एक भी रुपया नहीं दिया गया था। जिसके बाद लोगों की डिमांड और भुबन के हक को देखते हुए म्यूडिक कंपनी ने उन्हें 3 लाख का चेक दिया था।