Home Bollywood Dil Song Out: अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम ने दिखाया खोए प्यार का...

Dil Song Out: अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम ने दिखाया खोए प्यार का दर्द

‘एक विलेन रिटर्न्स’ (Ek Villain Returns) फिल्म का गाना गलियां रिटर्न्स जब आउट हुआ तो इसने स्क्रीन पर धूम मचा दी थी। इस गाने के आउट होने के बाद फैंस इस फ्रैंचाइज़ी के अगले ट्रैक का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थें और अब हवा में प्यार घोलते हुए इस फिल्म का एक और गाना रिलीज़ हो गया है। दरअसल, इस फिल्म का दिल को छू लेने वाला लव सॉन्ग ‘दिल’ (Dil) रिलीज़ हो गया है।

गाने का वीडियो अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया के बीच कुछ खुशनुमा पलों के साथ शुरू होता है जब वे प्यार में पड़ते हैं। फिर उन्हें एक साथ म्यूजिक पर जैमिंग करते हुए भी दिखाया गया है। वीडियो के दूसरे भाग में जॉन अब्राहम और दिशा पटानी की प्रेम कहानी देखने को मिलती है। गाने के अंत में तारा सुतारिया एक सीन में डरी हुई और दूसरे सीन में आंसू बहाती नजर आ रही हैं तो वहीं एक सीन में अर्जुन उन्हें गले से लगा कर रो रहे हैं। जॉन अब्राहम भी गाने के कई सीन में दिशा के लिए आंसू बहाते नजर आ रहे हैं।

कुणाल वर्मा (Kunaal Vermaa) द्वारा लिखे गए इस गाने में राघव चैतन्य (Raghav Chaitanya) ने अपनी आवाज़ दी है। इस गाने में मानसून के मौसम का जादू नजर आ रहा है। जॉन अब्राहम (John Abraham), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), दिशा पटानी (Disha Patani) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) स्टारर यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को दुनिया भर में रिलीज होगी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version