Twitter fight between kangna and diljit on farmers protest on farm bill 2020

कंगना रनौत के बारे में अगर बात की जाय तो उनके लिए विवादों में खुद को रखना लग रहा है मुद्दा सा बन गया है. दिन प्रतिदिन एक नए विवाद से उनकी पूरे दिन की शुरुआत और रात ख़त्म हो रही हैं. रोज कंगना रनौत इन दिनों नए विवाद में फंसती नजर आ रही हैं. आपको बता दें एक्ट्रेस अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से सुर्खियों में हैं. हालांकि वे किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में तो रहती ही हैं. किसी ना किसी बात पर बॉलीवुड को निशाना बनाने वाली कंगना का सामना इस बार पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स से हो रहा है. आपको बता दें कंगना ने हाल ही में किसानों के प्रोटेस्ट को लेकर कुछ ट्वीट्स किए जो पंजाबी इंडस्ट्री के स्टार्स को रास नहीं आए.

हिमांशी खुराना, मिका सिंह और जस्सी ने भी कंगना की क्लास लगाई है

सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ संग उनकी बहस सोशल मीडिया पर देखने को मिली. इसके बाद हिमांशी खुराना, मिका सिंह और जस्सी ने भी कंगना की क्लास लगाई है. कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में फार्म बिल का समर्थन तो किया था. लेकिन इसके साथ ही उन्होंने प्रोटेस्ट का हिस्सा रही एक बुजुर्ग महिला पर निशाना साधा था. जिसके बाद से ही पंजाबी स्टार्स का गुस्सा कंगना पर फूटता नजर आ रहा है और विवाद आगे की ओर बढ़ता नजर आ रहा है.

हिमांशी खुराना ने कहा कुछ ऐसा

हिमांशी खुराना ने अपना हालिया ट्ववीट में कंगना के खिलाफ लिखते हुए कहा- पता नहीं ऐसा क्यों लग रहा कि जब किसानों का प्रेशर सरकार पर बढ़ता है तभी डिस्ट्रेक्शन के लिए कंगना को भेज दिया जाता है ताकि लोग मुख्य जगह से भटक जाएं. ये वो प्यादा है जिसका इस्तेमाल उस समय किया जाता है जब लोगों का ध्यान किसी टॉपिक से हटाना हो. इसके अलावा सिंगर-एक्टर जसबीर जस्सी ने भी कंगना की क्लास लगाई है. उन्होंने ट्ववीट में लिखा- प्यारी कंगना रनौत जी, देश हमारा सही था और सही ही रहेगा, आपसे निवेदन है देश का भला सोचते हुए आप ट्विटर छोड़ दो. आपने जो नफरत की फैक्ट्री चलाई हुई है और जो गुमराह करने के लिए ट्वीट करती हो उस से देश का भला नहीं हो रहा. अगर देश से थोड़ा भी प्यार है तो अभी अपना ट्विटर डिलीट करो. इसके अलावा कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स भी ऐसे हैं जिन्होंने किसानों का समर्थन किया है और कंगना के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की है.

ट्वीट पर हो रहा वार

सिंगर मिका सिंह भी कंगना के इस रवैये से काफी मायूस नजर आए. उन्होंने बुजुर्ग महिला की तस्वीर शेयर की और ट्वीट करते हुए लिखा- मेरे मन में कंगना रनौत के लिए काफी सम्मान हुआ करता था. यहां तक कि जब उनके ऑफिस में तोड़-फोड़ की गई थी उस समय भी मैंने उनके समर्थन में ट्वीट किया था. अब मैं सोचता हूं कि मैं गलत था. एक महिला होने के नाते उन्हें एक बुजुर्ग महिला को थोड़ा सम्मान देना चाहिए. अगर आपके अंदर जरा भी सभ्यता है तो आपको माफी मांगनी चाहिए. शर्म आनी चाहिए आपको.