Bollyywood Actress Urvarshi was spotted while romancing with Guru Randhawa

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह गुरु रंधावा का मेकअप करते नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी  तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने लुक के चलते काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनका नया गाना डूब गए रिलीज होने वाला है। जिसमे वो पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ कम करती नज़र आने वाली है। इस नायिका ने जो विडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की है। उसमे उनकी और गुरु रंधावा की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। दोनों अपने इंस्टाग्राम पर भी इस गाने को काफी प्रमोट कर रहे हैं। गाने प्रमोट करते हुए उर्वशी ने गुरू रंधावा के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं। इस वीडियो में वह मेकअप क्लास देती नजर आ रही है। उनकी ये वीडियो फैन्स को काफी पसंद भी आ रही है।

दरअसल उर्वशी और गुरु रंधावा का एक गाना शूट कर रहे हैं। उर्वशी इसके लिए गुरु का मेकअप भी कर रही है। ये एक फनी वीडियो बन गया है क्योंकि वीडियो गुरु कहते हैं कि उनकी आंखों में ब्रश चला गया है और उन्हें पैसे नहीं मिलेंगे। उर्वशी भी इस पर काफी तेजी से हंसती हैं। उर्वशी हंसते हुए कहती हैं कि लिपस्टिक दो और इसे मैं गुरु के लगाती हूं। इस दौरान और भी कई लोग मौजूद होते हैं क्योंकि वीडियो में उनके हंसने की आवाज भी आती है।

उर्वशी रौतेला और गुरु रंधावा का नया गाना ‘डूब गए’ आगामी 30 अप्रैल को रिलीज होगा। गुरु रंधावा इसका पोस्ट पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुके हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी मोहन भारद्वाज की फिल्म ब्लैक रोज में नजर आएंगी. उर्वशी की ये फिल्म शेक्सपियर के नाटक ‘द मर्चेंट ऑफ वेनिस’ पर आधारित है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ ओटीटी पर रिलीज हुई थी।