Home Entertainment Rajkummar-Patralekhaa Engagement: घुटनों पर किया प्यार का इज़हार, अब बजेगी शादी की...

Rajkummar-Patralekhaa Engagement: घुटनों पर किया प्यार का इज़हार, अब बजेगी शादी की शहनाई

कोई आपसे प्यार करे और फिर प्रोपोज़ करे तो उसके बनने के लिए “हाँ” कहने की फीलिंग सबसे खास होती है, क्योंकि उस वक़्त, आप उसके होते हैं और वो आपका। ऐसा ही खूबसूरत फीलिंग को शेयर करते हुए राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) अपने लव रिलेशनशिप को एक नए पड़ाव पर ले जाने के लिए तैयार हैं। दोनों जल्द ही शादी केबंधन में बंधने जा रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CWOXriLhxV7/

राजकुमार और पत्रलेखा की वेडिंग सेरिमनीज की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। दोनों के इंगेजमेंट की एक वीडियो सामने आई है जिसमें राजकुमार घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को प्रपोज करते दिख रहे हैं। इसके जवाब में पत्रलेखा भी उनके सामने बैठ गईं हैं। दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई फिर डांस भी किया। दोनों ने ट्विनिंग करते हुए व्हाइट सूट और व्हाइट गाउन पहना है।

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी 14 नवंबर को चंडीगढ़ में हो रही है। इस शादी में शामिल होने के लिए दोनों परिवारों की तरफ से चुनिंदा मेहमानों को ही इनवाइट किया गया है। राजकुमार राव ने पत्रलेखा को पहली बार एक विज्ञापन में देखा था। दोनों ने हंसल मेहता की 2014 की फिल्म सिटीलाइट्स में स्क्रीन स्पेस साझा किया। दोनों एक दूसरे को साल 2010 से ही डेट कर रहे थे।

Exit mobile version