Home Bollywood गाना बर्बाद करने को लेकर सामने आया फाल्गुनी पाठक का रिएक्शन

गाना बर्बाद करने को लेकर सामने आया फाल्गुनी पाठक का रिएक्शन

कुछ समय पहले तक बॉलीवुड की सुपरहिट सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के भाई टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) अपने गानों को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते थे। और काफी ज्यादा ट्रोल भी हुआ करते थे। लकिन अब नेहा कक्कड़ सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। और उनको लोग काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। कारण है उनका हाल ही में आया सांग। जिसे सालों पहले फाल्गुनी पाठक ने गाया था। और आज भी इस गाने को लोग काफी पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में रिलीज हुए गाने, ‘ओ सजना’ के रीमेक लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

जिसपर लोग अपना रेक्शन सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और साथ ही सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ को ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन अब दर्शकों के साथ-साथ फाल्गुनी पाठक का रिऐक्शन भी चर्चा में है। 90 के दशक में आए फाल्गुनी पाठक के गाने ‘मैंने पायल है छनकाई’ को तनिष्क बाग्ची ने दोबारा कंपोज किया है जिसे नेहा कक्कड़ ने गाया है।

गाने का वीडियो रिलीज होने पर लोगों ने नेगेटिव रिऐक्शंस दिए हैं। जिसे फाल्गुनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। फाल्गुनी को पछतावा है कि उस वक्त उन्होंने गाने के राइट्स नहीं लिए वर्ना लीगल ऐक्शन लेतीं। फाल्गुनी ने यह भी बताया कि नेहा ने गाने में क्या गलती की।

फाल्गुनी पाठक, नेहा कक्कड़ से नाराज हैं। वजह है फाल्गुनी के पुराने गाने का रीमेक। फाल्गुनी ने अपने सोशल मीडिया पर लोगों के नेगेटिव कमेंट्स शेयर किए थे। हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में नेहा ने इस पर कहा, मैं और क्या कर सकती थी? लीगल ऐक्शन तो ले नहीं सकती थी। कई लोग इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर लिख रहे थे क्योंकि उनको मेरा म्यूजिक पसंद है और उन्हें यह (नेहा कक्कड़ का) वर्जन पसंद नहीं आया।

फाल्गुनी पाठक ने बताया कि अगर वह लीगल ऐक्शन ले सकतीं तो जरूर लेतीं। बोलीं, मुझे तब म्यूजिक के राइट्स लेने की अहमियत नहीं पता थी। जब खुद पे गुजरती है तो पता चलता है। मुझे उस वक्त इस बारे में पता नहीं था। वर्ना मैं इस बारे में जरूर कुछ करती।

वहीं दिल्ली टाइम्स से बातचीत में नेहा कक्कड़ ने कहा, गाने के रीमिक्स वर्जन के बारे में मुझे तीन-चार दिन पहले पता चला। पहला रिऐक्शन अच्छा नहीं था। मुझे बस उल्टी आनी बाकी थी, ऐसा हो गया था। फाल्गुनी बोलीं, वीडियो और पिक्चराइजेशन में जो मासूमियत थी उसका पूरा सत्यानाश कर दिया है इस गाने में।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version