Ricky Kej

यह वास्तव में भारत के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि संगीतकार रिकी केज (Ricky Kej) ने अपना दूसरा ग्रैमी पुरस्कार जीता है। म्यूजिक कम्पोजर रिकी केज ने बेस्ट न्यू एज एलबम (Best New Age Album) कैटेगरी में अपना ग्रैमी पुरस्कार जीता है। उन्हें “Devine Tides” के लिए स्टीवर्ट कोपलैंड (Stewart Copeland) के साथ यह अवॉर्ड मिला है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, रिकी केज ने स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन लिखा, “हमने एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए आज ग्रैमी अवार्ड जीता। महान शख्सियत कोपलैंड के साथ खड़ा होने के लिए कृतज्ञता और प्यार से भरा हुआ महसूस करता हूं। मेरा दूसरा ग्रैमी और स्टीवर्ट का छठा अवॉर्ड। मेरे संगीत में सहयोग, काम देने या सुनने के लिए आप सभी का आभार। आप हैं, इसीलिए मेरा अस्तित्व है।”

बेंगलुरू के रहने वाले रिकी ने बेस्ट न्यू एज एल्बम कैटेगरी में अपने एल्बम ‘विंड्स ऑफ समसरा’ (Winds of Samsara) के लिए 2015 में अपना पहला ग्रैमी जीता था। इससे पहले भारतीय-अमेरिकी कलाकार फाल्गुनी शाह (Falguni Shah) ने “ए कलरफुल वर्ल्ड” (A Colourful World) के लिए बेस्ट चिल्ड्रंस म्यूजिक अलबम ग्रैमी जीता।

Join Telegram

Whatsapp