Home Bollywood Raataan Lambiyan Viral Video: ये है तंजानिया के भाई-बहन के वायरल वीडियो...

Raataan Lambiyan Viral Video: ये है तंजानिया के भाई-बहन के वायरल वीडियो की पूरी कहानी

इस टिक टॉक और रील्स के ज़माने में सब मुमकिन है। 15 सेकेंड के शार्ट वीडियो में आप ज़िंदगी का हर पल जीते हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपने तंजानिया के भाई-बहन के वायरल वीडियो को जरूर देखा होगा। रोमांटिक ट्रैक रातां लम्बियां गाने पर उनका लिपसिंक इंटरनेट की दुनिया में धमाल मचाये हुए है। तंजानिया के इस भाई-बहन के वीडिया का जादू अभी भी लोगों पर छाया हुआ है।

तंजानिया के भाई-बहन किली पॉल और नीमा, भारत में दिल जीत रहे हैं। दरअसल, उन्होंने कुछ दिन पहले हीं रातां लाम्बियान गाने का लिपसिंक करते हुए वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला जो की कुछ ही समय में इंटरनेट पर वायरल हो गया। उनके इस वीडियो को कियारा और जुबीन ने भी शेयर किया है। इस वीडियो के रिपोस्ट और शेयर होने के बाद किली के फॉलोवर्स में ज़बरदस्त इजाफा हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मिट्टी के बने मकान के सामने कैसे दोनों परफॉर्म कर रहे हैं।

किली एक बहुत हीं पॉपुलर टिक टॉक स्टार हैं। वे लगातार बॉलीवुड गानों पर ऐसे शार्ट वीडियोज बनाते रहते हैं। उन्हें कोई उम्मीद नहीं थी की भारतीय लोगों तक, उनके द्वारा बनाये गए ये वीडियोज पहुंचेंगे भी की नहीं। हिंदी उनकी भाषा नहीं है, फिर भी उन्होंने बहुत हीं अच्छे तरीके से इस लव सांग को लिपसिंक किया क्योंकि उनका मानना है की प्यार, तो हर जगह है।

जब किली से पूछा गया की उन्होंने बॉलीवुड की खोज कैसे की, इस पर किली ने खुलासा किया कि वह बहुत सारी हिंदी फिल्में देखकर बड़े हुए हैं। वे जुबिन नौटियाल से प्यार करते हैं और उनके एक फैन पेज को भी फॉलो करते हैं। इसी पेज ने उन्हें यह गाना सजेस्ट किया। इसे करते समय, उन्हें एहसास हुआ कि एक हिस्सा है जहां एक लड़की गाती है, इसलिए उन्होंने अपनी बहन नीमा को वीडियो दिखाया, और जब तक उन्हें गीत नहीं मिला, तब तक उन्होंने इसकी बार-बार प्रैक्टिस की।

इस तंजानियाई भाई-बहन की जोड़ी को हिंदी नहीं आती। किली का कहना है की जब उन्हें कोई बॉलीवुड गाना पसंद आता है, तो वे Youtube पर जाते हैं, पहले उस गाने के बोल सीखते हैं। इसके बाद वे गूगल पर जाते हैं, ये देखने के लिए की इन शब्दों का उच्चारण कैसे किया जाता है। वो इन शब्दों को याद नहीं करना चाहते हैं इसलिए वे गाने का अर्थ खोजने की कोशिश करते हैं ताकि उसे एक्सप्रेशन के साथ बयां कर सके।

इस वीडिया का जादू अभी लोगों पर से पूरी तरह उतरा भी नहीं था की किली पॉल ने दोबारा इंटरनेट पर धूम मचा दिया है। दरअसल, उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो शाहरुख खान के राईस फिल्म के गाने जालिमा को गाते हुए दिख रहे हैं। दरअसल, कीली, शाहरुख के बहुत बड़े फैन हैं और ये गाना उनका फवोरिट है। किली ने ये गाना, बिना अटके या बिना किसी शब्द को भूले, एक ही टेक में गाया है। इसके अलावा भी उन्होंने तुम हो, हमनवा मेरे, लूट गए जैसे गानों पर भी वीडियो बनाया है।

Exit mobile version