Home Bollywood नहीं रहे हिंदी सिनेमा के ‘डिस्को किंग’, सोने की तरह यादों में...

नहीं रहे हिंदी सिनेमा के ‘डिस्को किंग’, सोने की तरह यादों में चमकेंगे

पिछले दिनों लता जी के निधन से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री अभी शोक से निकली भी नहीं थी कि इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक और बुरी खबर सामने आ गयी है। में बॉलीवुड के मशहूर ‘डिस्को किंग’ म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहिरी (Bappi Lahiri) का मंगलवार देर रात निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक बप्पी लहिरी ने मुंबई के एक अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। बप्पी लहरी के निधन की खबर सामने आने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री फिर से शोक मग्न हो गयी हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी की भी मौत हो गयी है।

Bappi Lahiri इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार गाने दे चुके हैं। बता दें बप्पी लहिरी 69 साल के थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Bappi Lahiri की मौत OSA (obstructive sleep apnea) की वजह से हुई है। वैसे तो उन्हें हेल्थ से जुड़ीं कई और भी समस्याएं थीं। लेकिन वह पिछले एक महीने से अस्पताल में एडमिट थे। सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत फिर से बिगड़ी।

ऐसे में उनके परिवारवालों ने उन्हें फिर से रात करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार रात करीब 11ः45 बजे उनका निधन हो गया। बता दें कि OSA में सांस लेने संबंधी बीमारियां होती है और मरीज ठीक से सांस नहीं ले पाता है।

Bappi Lahiri ने इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री को काफी यादगार गानों में म्यूजिक दिया है। वह इंडिया में काफी मशहूर थे। उनकी पहचान हर तरह के गानों में जान डाल देने वाले म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में थी। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद देश के कई राजनेता उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version