HIT

राजकुमार राव (Rajkummar Rao) बॉलीवुड (Bollywood) के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं, जो अपने फैंस को एक्टिंग से प्रभावित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इन दिनों वो अपनी नई फिल्म हिट- द फर्स्ट केस (HIT- The First Case) को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, निर्माताओं ने हिट फिल्म में राजकुमार राव के फर्स्ट लुक का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। इस फिल्म में राजकुमार, विक्रम नाम के पुलिस का किरदार निभा रहे हैं।

विक्रम की पहली झलक, राजकुमार राव को एक गहन अवतार में दिखाती है। वह बड़े बारीक़ से कटी हुई दाढ़ी और दोनों कानों में झुमके पहने नजर आ रहे हैं। इस मोशन पोस्टर में एक सड़क पर चलती हुई गाड़ी धीरे-धीरे राजकुमार के आधे चेहरे को ढक लेती है। राजकुमार ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा, “पहला रहस्य खुल रहा है। 15 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। हिट – द फर्स्ट केस। #HITGlimpseOfVikram 14 जून को आउट होगा।”

यह फिल्म इसी नाम की तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म के हिंदी रीमेक का निर्देशन डॉ. शैलेश कोलानु (Dr. Sailesh Kolanu) ने किया है, जिन्होंने मूल फिल्म का निर्देशन भी किया था। हिट – द फर्स्ट केस एक पुलिस वाले की कहानी है जो एक लापता लड़की की तलाश में है। इस फिल्म में सान्या मोल्होत्रा (Sanya Malhotra) भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 15 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Join Telegram

Join Whatsapp