Home Bhojpuri पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR तो खेसारी ने किया पोस्ट, सुशांत...

पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR तो खेसारी ने किया पोस्ट, सुशांत सिंह से जोड़ी अपनी हालात

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। उन्हें एक शख्स द्वारा लाइव वीडियो में गाली और बेटी-पत्नी के साथ दुष्कर्म की धमकी दी जाती है, जिसके बाद एक्टर लगातार बिहार सरकार और पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

अब खेसारी लाल ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने राज्य की पुलिस को लेकर बड़ा खुलासा किया है कि प्रशासन की ओर से उन्हें जरा भी सहयोग नहीं मिल रहा है और उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। इससे परेशान होकर एक्टर ने अपनी तुलना दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से कर दी है।

खेसारी लाल यादव ने अपने पोस्ट में लिखा – आज बिहार पुलिस मेरे साथ भी वही कर रही है जो कुछ वक्त पहले भाई सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ था। ये वही समूह है जिन्होंने अपने मन से एफआईआर कर के पूरा नाटक किया जिनसे इनको राजनैतिक लाभ मिला या मिलेगा। और आज मुझे हर तरह से दौड़ाया जा रहा है, एफआईआर दर्ज भी नहीं हो रहा है।

खेसारी के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद फैंस एक्टिव हो गए और वो बिहार में आंदोलन करने की बात कर रहे हैं। अपने चहेते स्टार को लोग सोशल मीडिया पर खूब सपोर्ट कर रहे हैं।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version