कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 (Cannes Film Festival 2022) शुरू हो चूका है और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने इस कार्यक्रम में इंडिया पवेलियन (India Pavilion) का उद्घाटन किया। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2022 (IFFI) के पोस्टर का भी अनावरण किया गया और इसकी तारीखों की घोषणा भी की गयी।
अनुराग ठाकुर ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “कान्स के इंडिया पवेलियन में अनावरण किए गए 53वें IFFI गोवा पोस्टर की पहली झलक यहां दी गई है।” इस पोस्टर में हल्के गुलाबी रंग के बैकग्राउंड में नीले और हरे रंग के हिस्से के साथ एक सुंदर मोर दिखाई दे रहा है। इस पोस्टर की टैगलाइन में लिखा है, “सिनेमा की खुशी का जश्न मनाएं।” इस पोस्टर पर 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया की तारीखों की भी घोषणा की गई थी और यह कार्यक्रम 20 नवंबर से 28 नवंबर तक होगा।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और कई अभिनेताओं कान्स 2022 के इंडिया पवेलियन में एकत्र हुए और आगामी IFFI के पोस्टर का अनावरण किया। इसके अनावरण के समय ऑस्कर विजेता आर रहमान (AR Rahman), अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui), निर्देशक शेखर कपूर (Shekhar Kapur), CBFC चीफ प्रसून जोशी (Prasoon Joshi), आदि मौजूद थें।










































