होली में अब कुछ दिन ही बचे हैं। और भोजपुरी को पसंद करने वाले श्रोता को इंतजार था, पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के गानें का। क्योंकि इस होली अभी तक पवन सिंह का एक भी होली सॉंग नहीं आया था। इंतजार खत्म हुआ और पावर स्टार ने अपना धमाका वाइट वाइट लहंगा (White White Lahanga) के माध्यम से किया।
गाना ‘शुभ-लाभ’ फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही गाने ने अपनी रफ्तार पकड़ ली। लंबे समय बाद स्मृति सिन्हा का जलवा भी गाने में खूब देखने को मिल रहा है। दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। साथ में पवन सिंह और प्रियंका सिंह की आवाज भी एक बार फिर दोनों के फैन्स को बहुत पसंद आ रही है। इस गाने के गीतकार अजय बचन और संगीतकार छोटू राउत हैं।
इस साल पवन सिंह एक बार फिर नए अंदाज में होली के रंग को अपने स्टाइल में लेकर आएं हैं। गानें में बॉलीवुड और साउथ के साथ अपना देसी भोजपुरी का तड़का इस गानें को और भी नया फ्लेवर दे रहा है।










































