Home Entertainment Janhvi Kapoor से फैन्स ने मांगा kiss, अभिनेत्री ने कही ये बात

Janhvi Kapoor से फैन्स ने मांगा kiss, अभिनेत्री ने कही ये बात

Janhvi Kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस जहान्वी कपूर इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘रूही’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच जहान्वी सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त एक्टिव हैं और अपने फैंस के साथ मजेद़ार पोस्ट शेयर कर रही हैं। वहीं जाह्नवी फैन्स के साथ इंटरेक्ट करते हुए कई बार उनके सवालों के जवाब भी देती है, लेकिन ऐसे में कई बार कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कुछ बेतुके सवाल कर देते हैं।

दरअसल हाल ही में जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स के सवालों के जवाब दिए। जाह्नवी कपूर के फैन्स ने कई अलग अलग तरह के सवाल अभिनेत्री से पूछे। ऐसे में एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- क्या हम किस कर सकते हैं?

जाह्नवी कपूर ने इस सोशल मीडिया यूजर के सवाल को न तो अनदेखा किया और न ही कोई घुमाफिर कर जवाब दिया। जाह्नवी कपूर ने एक दम सीधे तौर पर उसको मना करते हुए नहीं लिख दिया। अब जाह्नवी कपूर का ये अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है और वो अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं।

Exit mobile version