बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) सोशल मिडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। अब हाल ही में उन्होने अपने बेटे का ऑडिशन विडियो शेयर किया है। इस विडियो में देखा जा सकता है कि करण अपने बेटे यश को इमोशन प्रकट करने के लिए बोल रहे हैं, और यश अपनी भावनाओं को कैमरे के आगे बखूबी पेश कर रहे हैं।
विडियो में करण जौहर अपने बेटे यश से अलग अलग तरह के एक्सप्रेशन्स देने को कर रहे हैं और यश भी मस्ती भरे अंदाज में उस हाव-भाव को कैमरे के सामने दिखा रहे हैं। करण जौहर अपने बेटे यश से गुस्से वाले, खुशी वाले, शॉकिंग और मायूसी वाले एक्सप्रेशन्स देने को कह रहे हैं। और यश एक रमे हुए कलाकार की तरह अपना एक्सप्रेशन दे रहे हैं। यश का यह विडियो फैंस को काफी क्यूट लग रहा है।
करण अक्सर अपने सोशल मिडिया पर अपने जुड़वा बच्चे यश और रूही की फोटोज विडियो फैंस के साथ शोयर करते रहते हैं। आपको बता दें साल 2017 में करण जौहर सरोगेसी की मदद से सिंगल पिता बने थे। और फिलहाल वो अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ब्रह्मास्त्र में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आयेंगी।