Home Entertainment ‘Keerthy Suresh Birthday Special’ : Child Artist से शुरुआत कर National Award...

‘Keerthy Suresh Birthday Special’ : Child Artist से शुरुआत कर National Award तक जीत चुकी हैं Keerthy

साउथ इंडियन फिल्म एक्ट्रेस (South Indian Film Actress) कीर्ति सुरेश (keerthy suresh) के दिवाने न केवल आपको साउथ साइड मिलेंगे बल्कि पुरे देश में उनकी एक स्माइल पर ख्याल होने वालों की क़तर मिलेगी। अपनी सादगी और चुलबुलेपैन से सबको अपना दिवाना बनाने वाली कीर्ति आज 29 साल की हो गई हैं। 17 अक्टूबर, 1992 को चेन्नई में जन्मी कीर्ति आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। कीर्ति अपने अदाकारी के साथ साथ अपने भारतीय पहनावे के लिए जानी जाती हैं। उनके ट्रैडिशनल लुक की तारीफ ना केवल दक्षिण भारत में बल्कि पूरे देश में होती है।

करोड़ों दिलों की धड़कनों पर राज करने वाली कीर्ति ने अपने करियर की शुरआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट (Child Artist) की थी। बेहद खूबसूरत दिखने और उतनी ही खूबसूरती से अपने किरदार को निभाने वाली कीर्ति किसी भी बॉलीवुड अदाकारा से कम नहीं है। उनके पिता सुरेश कुमार और मां मेनका फिल्म इंडस्ट्री से ही हैं। उनके पिता बड़े प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने ‘इडु एन्ना मायम’, ‘महंती’ और ‘सरकार’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

कीर्ति सुरेश की पहली फिल्म ‘पायलट्स’ (Pilots) साल 2000 में आई थीं। जिसमें उन्होंने एक बाल कलाकार का रोल निभाया था। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले उन्होंने फैशन डिजाइनिंग (Fashion Designing) की पढ़ाई की थी। कीर्ति की दूसरी फिल्म ‘Achaneyanenikkishtam’, साल 2001 में कलाभवन मणि और बीजू मेनन के साथ आई थी।

कीर्ति की तीसरी फिल्म ‘कुबेरन’, साल 2002 में आई थी। इसी फिल्म के बाद से कीर्ति इंडस्ट्री के जाने माने चेहरों में से एक बनने लगी थी। कीर्ति की साल 2013 में पहली बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म ‘गीतांजलि’ (Geethanjali) आई थी। उन्हें अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था।

Exit mobile version