Karolina Bielawska

प्यूर्टो रिको में 70वें मिस वर्ल्ड (Miss World) 2021 प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में पोलैंड की करोलिना बिलावस्का (Karolina Bielawska) के सिर मिस वर्ल्ड 2021 का ताज सजा है। जमैका की टोनी एन सिंह (Toni-Ann Singh) ने करोलिना को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया। भारत के लिए मिस वर्ल्ड की दौड़ में शामिल मानसा वाराणसी (Manasa Varanasi) टॉप 13 कैंडिडेट्स में तो पहुंचीं लेकिन टॉप 6 विनर्स लिस्ट में नहीं चुनी गईं।

करोलिना ने इस प्रतिष्ठित खिताब को हासिल करने के लिए यूएसए, इंडोनेशिया, मैक्सिको, उत्तरी आयरलैंड और कोटे डी आइवर को हराया। संयुक्त राज्य अमेरिका की श्री सैनी (Shree Saini) इस प्रतियोगिता की फर्स्ट रनर अप रहीं। सैनी भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। वहीं, कोटे डी’आइवर की ओलिविया येस (Olivia Yacé) सेकंड स्थान पर रहीं।

मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक, करोलिना फिलहाल मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही है और पीएचडी के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखेगी। वह एक मॉडल के रूप में भी काम करती है, और एक दिन वह एक प्रेरक वक्ता बनने की उम्मीद करती है। करोलिना को स्वीमिंग करना और स्कूबा ड्राइविंग करना पसंद है। इसके अलावा उन्हें टेनिस और बैडमिंटन खेलना भी पसंद है।

Join Telegram

Join Whatsapp