बॉलीवुड और क्रिकेट का नाता काफी पुराना है। जिसमें एक खिलाड़ी और एक हसीना होती है। हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) – गीता बसरा (Geeta Basra), हार्दिक (Hardik Pandya) – नताशा (Natasha), विराट (Virat Kohli) – अनुष्का (Anushka Sharma) सहित बॉलीवुड और क्रिकेट की जोड़ियां बनी है। अब जल्द ही एक और ऐसी ही जोड़ी बनने जा रही है। जिसे लेकर काफी समय से मीडिया में ये खबरें चल भी रही थी। जी हां, क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जिसे लेकर ताजा जानकारियां सामने आई है।
अथिया शेट्टी और उनके लौंग टाइम बॉयफ्रेंड केएल राहुल को लेकर आई नई रिपोर्ट बताती है कि यह जोड़ी जल्द ही शादी करने वाली है। अथिया और राहुल एक दूसरे को पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर मुंबई में लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता रहा है।
हाल ही में अथिया ने शादी की अटकलों को खारिज कर दिया था। लेकिन मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक ये कपल साल 2023 के शुरुआत में शादी के बंधन में बंधेंगे। इन दोनों की शादी 2023 की शुरुआत में यानि जनवरी या फिर फरवरी में होगी।
फिलहाल अभी इन दोनों के शादी की तारीख और जगह फाइनल नहीं हुई है। बता दें कि अथिया और राहुल पिछले तीन साल से अधिक समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। और अहान शेट्टी की पहली फिल्म ‘तड़प’ के प्रीमियर पर दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया था। अथिया अब राहुल के साथ उनके कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दौरों पर यात्रा भी करती हैं। हाल ही में, वह भी उनके साथ जर्मनी गई हुई थी। जहां आथिया ने राहुल की सर्जरी के दौरान उनका काफी ख्याल भी रखा था।