Home Entertainment Marvel Studios: मार्वल ने किया बड़ा ऐलान, लेकर आ रहा कई नई...

Marvel Studios: मार्वल ने किया बड़ा ऐलान, लेकर आ रहा कई नई फ़िल्में और सीरीज

मार्वल स्टूडियोज (Marvel Studio) ने सभी को बेहद उत्साहित कर दिया है क्योंकि उन्होंने MCU के अगले फेज में नई फिल्मों और शो की घोषणा की है। मार्वल ने अपने कॉमिक-कॉन हॉल एच एक्सट्रावगेंजा में खुलासा किया कि दो एवेंजर्स फिल्में 2025 में छह महीने के अंतराल में रिलीज़ होंगी। एवेंजर्स: द कांग डायनेस्टी (Avengers: The Kang Dynasty) 2 मई, 2025 को और एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स (Avengers: Secret Wars) नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

इसके साथ ही मार्वल ने रयान कूगलर की आगामी ब्लैक पैंथर का पहला टीज़र “ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर” (Black Panther: Wakanda Forever) रिलीज़ कर दिया है। ब्लैक पैंथर 2, 11 नवंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है और फेज 4 के समापन के रूप में काम करेगी। मार्वल ने शी-हल्क (She-Hulk) का ट्रेलर भी आउट किया है। यह सीरीज, एक शानदार वकील और लंबे समय तक ब्रूस बैनर (हल्क) की कजन जेनिफर वाल्टर्स पर केंद्रित है। जब जेनिफर को एक बड़ी चोट लगती है, तो ब्रूस को उसे ब्लड डोनेट करने के लिए मजबूर किया जाता है, जिससे उसकी कुछ शक्तियां जेनिफर में चली जाती हैं और वो शी-हल्क बन जाती है।

मार्वल की रिलीज़ होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट

  • She-Hulk: Attorney at Law- August 17, 2022
  • Black Panther: Wakanda Forever- November 11, 2022
  • Ant-Man and the Wasp: Quantumania- February 17, 2023
  • Secret Invasion – Spring 2023
  • Guardians of the Galaxy Vol. 3- May 5, 2023
  • Echo- Summer 2023
  • Loki Season 2- Summer 2023
  • Blade- November 3, 2023
  • Ironheart- Fall 2023
  • Agatha: Coven of Chaos- Winter 2023/2024
  • Captain America: New World Order- May 3, 2024
  • Daredevil: Born Again- Spring 2024
  • Thunderbolts- July 26, 2024
  • Fantastic Four- November 8, 2024
  • Avengers: The Kang Dynasty- May 2, 2025
  • Avengers: Secret Wars- November 7, 2025

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version