Home Bollywood Mr And Mrs Mahi: फिर साथ नज़र आएगें राजकुमार और जाह्नवी, फिल्म...

Mr And Mrs Mahi: फिर साथ नज़र आएगें राजकुमार और जाह्नवी, फिल्म की शूटिंग हुई शुरू

राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor) ने अपनी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ (Mr And Mrs Mahi) की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म “रूही” (2021) के को-स्टार्स राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर को फिर से मिलाती है। इस फिल्म का टैगलाइन है, “किसी भी सपने का अकेले पीछा नहीं किया जाता है।” इस फिल्म में राजकुमार, महेंद्र और जाह्नवी, महिमा नाम के किरदार को निभाएंगे।

इस फिल्म की प्रोडक्शन बैनर धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Productions) ने पहले दिन फिल्म के सेट से क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर साझा की। धर्मा प्रोडक्शन ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “इस फिल्म की मैदान तैयार है और टीम मिस्टर एंड मिसेज माही पूरी तरह तैयार है। शूटिंग का पहला दिन शुरू।”

यह फिल्म एक क्रिकेट ड्रामा है। इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा (Sharan Sharma) ने किया है, जिन्होंने टाइटल रोल में कपूर अभिनीत 2020 की फिल्म “गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल” के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की। प्रोडक्शन बैनर ने नवंबर में “मिस्टर एंड मिसेज माही” की घोषणा की थी। यह फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version