Neha-Singh-Rathore-Wedding

उत्तर प्रदेश चुनाव के बीच यूपी में ‘का बा का बा’ कर सरकार से सवाल पूछती नेहा सिंह राठौर ने अपने मंगेतर हिमांशु से शादी कर ली है। उत्तर प्रदेश और बिहार के विधानसभा चुनावों के बीच अपने लोक गीतों के माध्यम से चर्चा में आने वालीं सिंगर नेहा स‍िंह राठौर अब यूपी की बहू बन चुकी हैं। नेहा ने 21 जून को अंबेडकरनगर के रहने वाले अपने मंगेतर हिमांशु सिंह से शादी कर ली है। और इस शादी से मीड‍िया को दूर रखा गया था। लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर उनके शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं।

नेहा दरअसल यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में आई थी। जब उन्होंने यूपी की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया था और अपना एक भोजपूरी गाने की वीडियो रिलीज किया था। इसमें योगी आदित्यनाथ पर भी व्यंग स्टाइल में उन्होंने तीखा हमला किया था। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था से लेकर यहां की रोजगार व्यवस्था पर उन्होंने सवाल उठाया था।

आपको बता दें कि नेहा ने अपने लोक गीतों के माध्यम से सरकार और राज नेताओं पे अपने शब्दों के तीखे बाणों को छोड़ने के लिए जानी जाती हैं। नेहा और हिमांशु ने पिछले साल यानि फरवरी 2021 में सगाई की थी। और अब एक साल से अधिक समय के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं।

इसके बाद फिर नेहा गायब दिखी लेकिन एक बार फिर से नेहा सोशल मीडिया पर छाई हैं। लेकिन इस बार अपनी शादी की ख़बरों और तस्वीरों में। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें नेहा शादी के दौरान हरे और गुलाबी रंग की साड़ी पहने नजर आई। उनके घर परिवार के साथ दोस्त और करीबी लोग इस शादी में शामिल होने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि लखनऊ में शादी करने का मुख्य उद्देश्य भीड़भाड़ और बाकी चीजों से दूर रहना था।

Join Telegram

Join Whatsapp