Home Bhojpuri शादी के बाद ‘अग्निपथ’ योजना पर आया नेहा सिंह राठौर का नया...

शादी के बाद ‘अग्निपथ’ योजना पर आया नेहा सिंह राठौर का नया गाना

यूपी बिहार में अपनी लोक गीतों से सरकार पर सीधे निशाना साधने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अब यूपी की बहु बन चुकी हैं। गोरखपुर के हिमांशु सिंह से नेहा सिंह राठौर ने पिछले महीने ही शादी की है। शादी के कुछ दिन बाद ही वो सोशल मीडिया से लाइव आई थी। लाइव आ कर उन्होंने अपने प्रसंशको से वडा किया था कि जल्द ही उनका एक नया गान आने वाल है। और अब नेहा सिंह राठौर का नया गाना आ चूका है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

नेहा ने अपने चैनल से एक वीडियो शेयर कर सरकार के ‘अग्निपथ’ योजना पर निशाना साधा है। नेहा ने अग्निपथ योजना पर अपने गीतों के माध्यम से सरकार पर सटायर गाया है। इस योजना को लेकर देश के कई राज्यों सहित बिहार-यूपी में काफी बवाल हुआ था। बता दें की विरोध प्रदर्शन में कई ट्रेनें तक फूंक दी गईं थी। NDA की पार्टी जदयू ने भी अग्निपथ योजना पर सवाल उठाया था।

नेहा सिंह राठौर के इस गाने का बोल है, “चाहीं परमानेंट न चाहीं चार साल वाला नौकरिया… हम सेना होईं साहेब अग्निवीर के बेगरिया… भरती निकालीं साहेब बीतल जा त उमरिया… नौकरिया चाहीं सरकरिया…. भरती निकालीं साहेब…।” नेहा ने इस बार भी अपने गीत से सरकार पर सीधा वार किया है। यूपी चुनाव के समय ‘यूपी में का बा’ गीत से काफी चर्चा में आई थीं। उनका वह गीत काफी पॉपुलर हुआ था। अब नेहा ने केन्द्र सरकार की ओर से सेना में बहाली को लेकर लायी गई नई योजना अग्निपथ को पर सटायर गाया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version