भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार मनोज टाइगर उर्फ़ ‘बतासा चाचा’ आये दिन सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। हाल ही में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हुए स्टारों के बीच विवाद पर भी उन्होंने अपना बयान दिया था। और अपने यूट्यूब चैनल से एक वीडियो पब्लिश कर स्टार्स को विवाद से दूर रहने की भी सलाह दी थी। लेकिन अभी बतासा चाचा फिर से सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। क्योंकि अब वो भोजपुरी में अपना किस्मत आज़माने वालों के सर पर हाथ रखने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि, भोजपुरी में सिंगर बनने की चाह रखने वाले कलाकारों के लिए खुद बतासा चाचा सामने आ रहे हैं। और इसी कर्म में उन्होंने मुंबई में अपना म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस खोला है। जिसकी शुरुआत बहुत ही शुभ दिन को किया है। जी हां, बीते 1 मार्च महाशिवरात्रि के दिन मनोज टाइगर के म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस का उद्घाटन किया गया।
इस प्रोडक्शन हाउस का नाम MiniLive Studios है जिसमें सभी कलाकारों के लिए जगह है। मीडिया से बात करते हुए मनोज टाइगर ने कहा कि, “हमने MiniLive Studios का निर्माण किया है, जिसने आप को फिल्म और संगीत से लेकर सारे नए तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध होगी। यहां नए कलाकारों को मौका दिया जायेगा की वो इंडस्ट्री में अपना किस्मत आजमाये।”