Home Bollywood Om Poster Out: सिनेमा स्क्रीन पर धमाका करने के लिए तैयार हैं...

Om Poster Out: सिनेमा स्क्रीन पर धमाका करने के लिए तैयार हैं आदित्य रॉय कपूर

बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) की एक झलक पाकर उनके फैंस दिल हार जाते हैं। अब फिर से फैंस का दिल जीतने के लिए आदित्य बड़े परदे पर वापसी करने वाले हैं। दरअसल, उनकी फिल्म ‘ओम : द बेटल विदइन’ (Om: The Battle Within) का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 1 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले कपूर ने फिल्म की रिलीज की तारीख के साथ-साथ इसके आधिकारिक पोस्टर की खबर साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने कैप्शन लिखा, “ओम! 1 जुलाई 2022 को दुनिया भर के सिनेमा स्क्रीन पर धमाका करने के लिए तैयार है।” इस पोस्टर में आदित्य दमदार बॉडी के साथ हाथ में हथियार लिए नजर आ रहे हैं। उनके लुक को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में जबरदस्त ऐक्शन देखने को मिलेगा।

इस फिल्म में आदित्य के साथ ‘दिल बेचारा’ फेम संजना संघी (Sanjana Sanghi) नजर आएंगी। इस फिल्म को जी स्टूडियोज, अहमद खान और शायरा खान प्रड्यूस कर रहे हैं। बड़े पैमाने पर एक्शन फीचर के रूप में बताई जा रही, इस फिल्म का निर्देशन कपिल वर्मा (Kapil Verma) ने किया है। आदित्य रॉय कपूर को हाल ही में फिल्म निर्माता अनुराग बासु (Anurag Basu) की एंथोलॉजी फिल्म “लूडो” में देखा गया था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version