RRR-on-OTT

अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने माने डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने इंडस्ट्री को बाहुबली जैसा ब्लॉकबस्टर फिल्म दिया है। और अब इस सूचि में जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) और राम चरण (Ram Charan) की जोड़ी वाली फिल्म ‘RRR’ भी शामिल हो चुकी है। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करते हुए कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

फिल्म ने दुनियाभर में 1,100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। ‘RRR’ का क्रेज लोगों के जहन से अब तक नहीं उतरा है, और इसीलिए अब भी यह फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई है। लेकिन अब राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म जल्द ही OTT पर भी रिलीज होने के लिए तैयार हो चुकी है। समय की कमी या किन्हीं निजी कारणों के कारन अगर किसी ने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो वो अब जल्द ही इस फिल्म को OTT पर देख सकते हैं।

इस OTT Platform पर रिलीज होगी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म दो अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज की जाएगी। ‘RRR’ के कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा वाली फिल्म को ZEE5 पर रिलीज की जाएगी और हिंदी भाषा में इस फिल्म को Netflix पर रिलीज की जाएगी। फिल्म के रिलीज डेट को लेकर अभी तक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की तरफ से कोई ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स् की मानें तो RRR 20 मई को रिलीज की जा सकती है।

बता दें, ‘RRR’ 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली ने बैक टू बैक दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। पहले बाहुबली और अब RRR ।

Join Telegram

Whatsapp