Pawan-singh-lut-gaye

भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Superstar Pawan Singh) इन दिनों अपने गानों से दे दाना दन भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचाए हुए हैं। पॉवर स्टार (Power Star) एक के बाद एक कई सुपरहिट गाने रिलीज़ करते जा रहे हैं। जो न सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) में, बल्कि पुरे देश भर में हिट हो रहे हैं। इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में बॉलीवुड (Bollywood) गानों का भोजपुरी रीमेक (Bhojpuri Remake) बनाने का ट्रेंड चल रहा है। और भोजपुरी के Power Star इस ट्रेंड को और ऊपर ले जाने की होड़ में सबसे आगे दिख रहे हैं।

आज पवन सिंह का बॉलीवुड गाने का भोजपुरी रीमेक रिलीज़ हुआ है। उनका नया भोजपुरी गाना Bollywood के Serial Kisser, Emraan Hashmi के गाने का Bhojpuri Version है। इसी साल फरवरी महीने में रिलीज़ हुआ गाना ‘लुट गए’ (Lut Gaye), जिससे Jubin Nautiyal ने अपनी आवाज़ दी थी अब उसी गाने का भोजपुरी Version लेकर खुद पॉवर स्टार आ गए हैं। Pawan Singh का ये गाना आज ही रिलीज हुआ है जो इमरान हाशमी (Emraasn Hashmi) के सॉन्ग का भोजपुरी रीमेक है।

गाने को T-Series ने ही रिलीज किया है जिसके सौजन्य से ओरिजनल सॉन्ग भी बनाया गया था। गाने में पवन सिंह में नज़र आ रहे हैं, पवन सिंह के होने से गाने को चार चांद लग चुका है। गाना रिलीज़ होने के कुछ ही घंटों के अंदर इससे लाखों लोगों ने देख लिया है। Original Song में Emraan Hashmi के साथ Yukti नजर आई थी।