बॉलीवुड में अपने ग्लैमरस अंदाज़ से लोगों के होश उड़ाने वाली छोटे पर्दे की ‘नागिन’ मॉनी रॉय (Mouni Roy) अपने वीकेंड और भी खुशनुमा बना रही हैं। जिसकी तस्वीर उन्होने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
समंदर के बीच ब्लू बिकिनी में मौनी ने एक साथ कई बोल्ड पोज दिए हैं। इस हॉट टू-पीस में एक्ट्रेस की परफेक्ट बिकिनी बॉडी फ्लॉन्ट हो रही है। मॉनी ने फोटो के साथ कैप्शन में राल्फ वाल्डो इमर्सन का कोट लिखा, ‘ लिव इन द सनशाइन, स्विम द सी, ड्रिंक द वाइल्ड एयर’। इस फोटो पर उनके फैन जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
इन दिनों मौनी रॉय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। खबर है कि वह जनवरी, 2022 में बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार से शादी करने वाली है। फिल्मी करियर की बात करें तो मौनी जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म मे दिखने वाली हैं। अयान मुखर्जी की इस फिल्म में मौनी नेगेटिव रोल में नजर आएंगी।










































