Ranbir-Alia

आज से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के रालिया बनने की शुरूआत हो गयी है। यानि शादी के फंक्शन्स आज से शुरू हो चुके हैं। इसी बीच फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नीतू कपूर (Neetu Kapoor), रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) और उनकी बेटी कार में बैठे हुए दिख रहे हैं।

तीनों लोग पूजा सेरेमनी में पहुंच चुके हैं। नीतू कपूर गाड़ी के अंदर से ‘नमस्ते’ करते हुए दिख रही हैं। इस दौरान दूल्हे राजा की मां के चेहरे पर खुशी देखते बन रही है। तो वहीं बहन रिद्धिमा भी सभी को हाथ दिखाकर ‘हाय’ करती हुई नजर आ रही हैं।

माना जा रहा है कि आज से ही रणबीर-आलिया की शादी के की फंक्शन शुरू हो जाएंगे। ऐसे में मॉम नीतू और बहन रिद्धिमा ने ग्रीन कलर का आउटफिट पहना हुआ है। नीतू कपूर ने हल्के हरे रंग का सूट पहना है। तो वहीं रिद्धिमा ने धानी रंग का सूट कैरी किया है। उनके साथ उनकी बेटी समारा भी हैं। साथ ही ट्विटर पर #RanbirAliaWedding ट्रेंड हो रहा है।

Join Telegram

Whatsapp